फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trader's son got shot in Harsh firing on Dussehra

दशहरे पर हर्ष फायरिंग में व्यापारी के बेटे को लगी गोली

Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Trader's son got shot in Harsh firing on Dussehra
दशहरे पर हर्ष फायरिंग में व्यापारी के बेटे को लगी गोली
विज्ञापन

मेरठ। शहर के पॉश इलाके कल्याण नगर में शुक्रवार दोपहर दशहरे पर हर्ष फायरिंग कर दी गई। पार्क में खेलते व्यापारी के नौ साल के बेटे को गोली लग गई। बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना कि दशहरे पर शस्त्र पूजन के दौरान कुछ लोग फायरिंग कर रहे थे, तभी बच्चे को गोली लगी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के कल्याणनगर निवासी सौरभ गुप्ता का बेटा नक्ष अपने घर के पास ही पार्क में दोस्तों के साथ खेल रहा था। गढ़ रोड स्थित नंदनी प्लाजा में सौरभ गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। बच्चे रावण का पुतला बना रहे थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक एक गोली नक्ष के बाएं हाथ में आकर लगी।
विज्ञापन

नक्ष की चीख निकली और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। बच्चे चिल्लाने लगे तो परिवार और आसपास के लोग आ गए। परिजनों ने नक्ष को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इंस्पेक्टर ने मौके पर आकर जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के हाथ में गोली लगी है, उसका ऑपरेशन किया गया है। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि दशहरे पर कल्याणनगर में कई घरों में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। अंदेशा है कि पूजन के दौरान किसी ने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की और गोली बच्चे को लग गई। गोली किसने चलाई, इसका पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
प्रतिबंध के बाद भी हर्ष फायरिंग
हाईकोर्ट द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला जारी है। बर्थडे पार्टी, गोवर्धन पूजा, शादी समारोह और अन्य मौकों पर लाइसेंसी-गैर लाइसेंसी हथियारों से लगातार हर्ष फायरिंग हो रही है। पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
.32 बोर रिवॉल्वर से गोली चली
पुलिस का दावा है कि बच्चे को लगी गोली .32 बोर की रिवाल्वर की है। पुलिस जांच कर रही है कि आसपास किसके पास .32 बोर की रिवाल्वर का लाइसेंस है। अभी कुल 12 ऐसे लोगों का नाम सामने आया है। पुलिस ने सभी को थाने बुलाया है। इनके हथियार की जांच की जाएगी और गोलियों का रिकॉर्ड भी मांगा जाएगा।

----
दशहरे पर कुछ लोग शस्त्र लाइसेंस का पूजन करते हैं। स्थानीय लोगों से नौचंदी पुलिस ने जानकारी ली है। जिन लोगों के पास लाइसेंस हथियार है, उनकी भी जांच होगी। बच्चा खतरे से बाहर है।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed