फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trader beaten up and threatened with death for demanding money he had lent

Meerut News: उधार दिए रुपये मांगने पर व्यापारी को पीटा, जान से मारने की धमकी दी

Sun, 19 Apr 2026 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Trader beaten up and threatened with death for demanding money he had lent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कपड़ा व्यापारी द्वारा बेचे गए माल की रकम मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि रुपये मांगने पर व्यापारी के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने थाना सरधना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


मेरठ के जैन नगर निवासी तनिष्क जैन कपड़ाें के कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि करीब ढाई साल पहले सरधना के कबाड़ी बाजार स्थित एक व्यापारी ने उनकी फर्म से 73 हजार रुपये का माल उधार लिया था। लंबे समय तक भुगतान नहीं किया। कई बार तकादा करने पर आरोपी ने 20 हजार रुपये का चेक दिया, जबकि 53 हजार रुपये अभी भी बकाया हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने 14 अप्रैल को शेष भुगतान देने का भरोसा दिया था। तय तारीख पर वह रुपये लेने पहुंचा तो आरोपी और उसकी पत्नी ने भुगतान से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि दोबारा दुकान पर आने या क्षेत्र में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed