फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tractor trolley overturns in Kinauni Mill chain, farmer injured

Meerut News: किनौनी मिल की चैन में ट्रेक्टर ट्राली पलटी, किसान घायल

Tue, 31 Dec 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturns in Kinauni Mill chain, farmer injured
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में ट्रेक्टर ट्राली पलटने से घायल किसान। संवाद
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में सोमवार की सुबह बाड़म गांव निवासी किसान जनेश्वर त्यागी पुत्र सीताराम उम्र 51 वर्ष की गन्ने से भरी टैक्टर ट्रॉली अचानक गन्ना चैन में जा गिरी। मिल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए किसान को बमुश्किल बचाया। हादसे में किसान के पैर की हड्डी टूट गई जिसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव बाड़म निवासी किसान जनेश्वर 51 वर्ष पुत्र सीताराम सोमवार की सुबह छह बजे किनौनी चीनी मिल के गेट पर अपने गन्ना से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना डालने के लिए मिल में गया था। जब किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिल की चैन में डालने लगा। तो वह गन्ने के ऊपर ट्रॉली में बंधे रस्से को खोलना भूल गया। ट्रैक्टर को रस्सा बंधे हुए ही ट्रॉली का हीच खोल चैन में जैसे ही उलटने लगा। तो गन्ने का पूरा ओवर लोड ट्रॉली में पीछे ही चले जाने के कारण गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मय किसान के मिल की गन्ना चैन में जा गिरी। हादसे से मिल में हड़कंप मच गया। मिल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए चैन बंद करते हुए किसान जनेश्वर त्यागी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला। किसान को उपचार के लिए मेरठ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed