फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tractor-trolley overloaded with bricks overturned, youth injured after being crushed

Meerut News: ओवरलोड ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर युवक घायल

Sun, 17 May 2026 09:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 17 May 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overloaded with bricks overturned, youth injured after being crushed
बहसूमा। कस्बे के मोहल्ला सड़क वाला में रविवार शाम को बड़ा हादसा टल गया। फिरोज अल्वी के घर ईंट उतारने जा रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पर बैठा युवक बंटी 26 निवासी रामराज ईंटों के नीचे दब गया। ग्रामीणों की भीड़ ने जैसे-तैसे ईंटों को हटाकर निकाला। हादसे में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को कस्बे के स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती किया। हादसे में ट्रैक्टर चालक नेपाल सिंह सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के टूटने व ओवरलोड ट्रॉली से हादसा हुआ है। वहीं इस संबंध में सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed