फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tractor-trolley of devotees returning after immersion overturned in the field, seven people injured

Meerut News: विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली खेत में पलटी, सात लोग चोटिल

Tue, 17 Sep 2024 06:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley of devotees returning after immersion overturned in the field, seven people injured
सरधना। नानू गंगनहर पुल से गणपति भगवान की मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली बाइक सवार को बचाने के प्रयास में खेत में जाकर पलट गई। इसमें ट्राली में बैठे सात लोगों को कुछ चोटें आईं। इसके बाद ग्रामीण उन्हें गांव में ले गए।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को गांव ईकड़ी निवासी ग्रामीण दो ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर नानू गंगनहर पुल पर मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय नानू गांव के पास एक बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया। इस दौरान एक युवक के पैर और दूसरे का हाथ ट्राली के नीचे की ओर आ गया था। गनीमत रही ग्रामीणों ने ट्राली उठाकर दोनों को निकाल लिया। हादसे में अमित, राहुल, मग्घो, निशांत, प्रदीप, करण व अनुज चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें नानू गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

ईकड़ी गांव के निवासी राहुल ने बताया कि प्रदीप का पैर व निशांत का हाथ ट्राली के नीचे दबने से ग्रामीण घबरा गए थे। इस दौरान ट्रैक्टर पर लगे डीजे के स्पीकर भी नीचे गिर गए थे। गनीमत रही कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में कुछ लोग चोटिल ही हुए हैं और ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed