फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tractor-trolley caught in illegal mining raid

Meerut News: छापा मारकर अवैध खनन में पकड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली

Thu, 27 Nov 2025 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley caught in illegal mining raid
सरधना। प्रशासनिक टीम ने छापेमारी करते हुए अवैध खनन में ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद जिला खनन अधिकारी अजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को झिटकरी गांव के जंगल में औचक छापा मारा। मौके पर मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में ली गई। चालक और अन्य लोग टीम को देखकर भाग गए।

शिकायतकर्ता विपिन कुमार ने बताया कि गांव के जंगल में लंबे समय से अवैध खनन हो रहा है। जिला खनन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की पुष्टि की। बरामद ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने भेजकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। बताया कि जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन पर लगातार नजर रखी जा रही है और अभियान जारी रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि झिटकरी, कुशावली, नवादा, नहाली, नंगला आर्डर और आसपास के गांवों के जंगलों में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि तहसील की ओर से टीम गठित कर जल्द छापा मारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed