फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tractor overturns in ditch while overtaking truck, driver dies

Meerut News: ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत

Tue, 05 Nov 2024 03:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns in ditch while overtaking truck, driver dies
सरूरपुर (मेरठ)। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हिंडन नदी के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर खाई में पलट गया। इसके नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक सलीम (35) की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक नदीम घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव कोताना जिला बागपत निवासी सलीम पुत्र शानू और नदीम पुत्र आरिफ सरधना से पुआल डालकर अपने घर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे जब वह हिंडन नदी के पास पहुंंचे तो तेज गति से ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद खाई में पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक सलीम और नदीम नीचे दब गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मश्क्कत के बाद दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चिकित्सक ने सलीम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले में मृतक के परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को ले गए हैं। परिजनों ने अज्ञात में तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, युवक की मौत, मामा घायल
- मवाना क्षेत्र के नासरपुर गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। गांव नासरपुर के पास सोमवार दोपहर एक बजे बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इसमें बाइक पर सवार सचिन (28) की मौत हो गई जबकि मामा पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

गांव नासरपुर निवासी सचिन उर्फ खड़कू पुत्र सुरेश अपने मामा पिंटू पुत्र राजपाल निवासी जंधेड़ी के साथ बाइक पर खेत से घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही गांव की ओर मुड़े तो बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकरा गई। सचिन के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही माैत हो गई, जबकि मामा पिंटू गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल पिंटू को सीएचसी से रेफर किया गया। सचिन ने हेलमेट नहीं लगाया था। सचिन की तीन बहनें बिनेश, रीना, गुड़िया व सबसे छोटा भाई दीपक है। सचिन की मौत पर परिजन बिलखते रहे।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed