फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tractor overturned in ditch on Samauli road, farmer injured

Meerut News: समौली मार्ग पर खाई में पलटा ट्रैक्टर, किसान घायल

Sun, 03 May 2026 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturned in ditch on Samauli road, farmer injured
दौराला। भराला गांव निवासी किसान सचिन का ट्रैक्टर शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर समौली मार्ग पर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से सचिन उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सचिन का दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सचिन रविवार को समौली के जंगल में अपने खेतों की जुताई करने गए थे। देर रात भराला लौटने के दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस कारण सचिन ट्रैक्टर के नीचे दब गए। किसान की चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों और परिजनों को सहायता के लिए बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से सचिन की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed