फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tractor march held in protest against India-US freeTractor march held in protest against India-US free trade deal trade deal

Meerut News: भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकाला

Tue, 10 Mar 2026 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Tractor march held in protest against India-US freeTractor march held in protest against India-US free trade deal trade deal
भाकियू चढूनीे के कार्यकर्ता नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
- तहसील तक किसानों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार से डील पर पुनर्विचार की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका के बीच हुई फ्री ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को सरूरपुर ब्लॉक से सरधना तहसील तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने तहसील पहुंचकर नारेबाजी की और ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
किसानों का कहना था कि यह समझौता भारत के छोटे और मध्यम किसानों के लिए खतरा है। संगठन के अनुसार भारत के 85 फीसदी किसान 2.5 एकड़ से कम जमीन पर खेती करते हैं, जबकि अमेरिका के किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है। उनके पास हजारों एकड़ भूमि है। इस असमानता के कारण भारतीय किसान इस फ्री ट्रेड डील का मुकाबला नहीं कर सकते। इससे उनकी स्थिति और कमजोर होगी।
विज्ञापन

किसानों को समस्याओं को लेकर 23 मार्च को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महापंचायत की जाएगी। महापंचायत में प्रदेश एवं देशभर के किसान, मजदूर और सामाजिक संगठन भाग लेंगे और आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू (चढ़ूनी) के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तालियान, श्रवण पाथोली, एजाज चौहान, नासिर राजपूत, उपेंद्र मलिक, डॉ. त्रिवेंद्र, जय भगवान सहित कार्यकर्ता मार्च में शामिल रहे।


संगठन की प्रमुख मांगें
सभी फसलों पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून लागू करना, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करना, बीज बिल और बिजली बिल को रद्द करना और किसानों, मजदूरों व आम जनता के लिए फ्री एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना।

भाकियू चढूनीे के कार्यकर्ता नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

भाकियू चढूनीे के कार्यकर्ता नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed