{"_id":"669842e8fc676a33430996f4","slug":"tractor-broke-into-two-parts-driver-died-after-being-crushed-in-between-meerut-news-c-27-1-smrt1007-127049-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूटा, बीच में दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूटा, बीच में दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
मृतक चालक नंगला बुजुर्ग, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर का रहने वाला था
ट्रॉली में ज्यादा वजन भरा होने की वजह से ये हादसा हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। चांदपुर-छाछरी मोड़ पर यूकेलिप्टस से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में जा घुसी। ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया, जिनके बीच दबकर चालक अब्दुल कलाम निवासी नंगला बुजुर्ग, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। ट्रॉली में ज्यादा वजन भरा होने की वजह से ये हादसा हुआ है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के चांदपुर-छाछरी मोड़ पर मंगलवार की रात 10 बजे गांव लदुपुरा से एक ट्रैक्टर ट्राॅली यूकेलिप्टस की लकड़ी भरकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। बिजलीघर के सामने ट्रैक्टर बीच से दो हिस्सों में टूट गया और अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित गन्ने के खेत में पलट गई। इसमें चालक की ट्रैक्टर ट्राली के बीच आने से मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राॅली को निकवाया और चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया की मृतक अब्दुल कलाम पुत्र इदरीश निवासी ग्राम नंगला बुजुर्ग नया गांव थाना भोपा मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। ट्रॉली में ज्यादा वजन भरा होने की वजह से ये हादसा हुआ है।