{"_id":"69062f1c2e7ed91bff068461","slug":"tp-nagar-police-arrested-two-miscreants-who-were-stealing-from-a-house-under-construction-meerut-news-c-72-1-mct1010-143168-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टीपी नगर पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले दो बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टीपी नगर पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले दो बदमाश पकड़े
Sat, 01 Nov 2025 09:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े
मेरठ। टीपी नगर के किशनपुरा में निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी ग्राम अछरोंडा परतापुर निवासी तरुण और ग्राम घाट निवासी टिंकू को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो किग्रा तांबे का तार भी बरामद किया है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि किशनपुरा निवासी सुधीर ने टीपी नगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि निर्माणाधीन मकान से ताले व दरवाजे तोड़कर बिजली के तार समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इनके कब्जे से दो किलो तांबे का तार बरामद हुआ है। संवाद