फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tourism spots will devolope now

जगी है आस...इस बार हो जाए पर्यटन स्थलों का विकास

Sun, 21 Mar 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
tourism spots will devolope now
जगी आस...जिले के पर्यटन स्थलों का होगा विकास
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत जिले की सात विधानसभाओं में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का शिलान्यास किया गया। विधायकों ने अपनी विधानसभाओं की चार वर्ष की उपलब्धियों की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। वहीं, गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण कराया गया।
पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए 50-50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 25-25 लाख रुपये की पहली किश्त आ गई है। योजना के तहत सिवालखास में भोला झाल, सरधना में खातनाथ बाबा की समाधि, महाभारतकालीन हस्तिनापुर में प्रवेश द्वार का निर्माण, किठौर के नंगलामल में शंकर ताल, मेरठ कैंट में शहीद स्मारक, मेरठ दक्षिण में मां मंशा देवी के अलावा मां चंडी देवी मंदिर नौचंदी परिसर का पर्यटन विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई साकेत में बने ड्राइंविंग स्कूल का शुभारंभ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने किया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू करने की सूचना दी गई थी, लेकिन कार्यक्रम दोपहर 12.45 बजे शुरू हुआ। मुख्यमंत्री के उद्बोधन से पहले ही साइकिल वितरण सहित अन्य योजनाओं के स्वीकृति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित उद्योग मंदिर में हुए कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। मां मंशा देवी पर होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम और विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। वहीं, प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत गांव महरौली में बनाए जाने वाले राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी उद्योग मंदिर परतापुर अध्यक्ष अश्विनी गेरा सहित अन्य मौजूद रहे।
सूरजकुंड रोड स्थित लक्ष्मी भवन में हुए कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि चार साल में लोगों ने योगी आदित्यनाथ के तेज तर्रार रूप को देखा। कोरोना काल में योगी सरकार ने जो काम किया, उसकी तारीफ पूरे देश में हुई। सीएम योगी ने ही कोटा में फंसे छात्रों और अन्य राज्यों के हजारों श्रमिकों को सकुशल घर भेजने का प्रबंध कराया था।

महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसके अलावा खंड विकास कार्यालय माछरा परिसर में सांसद विजयपाल तोमर व किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि गांव नंगलामल में प्राचीन शंकर ताल मंदिर के कायाकल्प के साथ ही क्षेत्र में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed