{"_id":"609068188ebc3ebf8277cca5","slug":"torcher-of-lady-sub-inspector-vedio-viral-meerut-news-mrt536973870","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा बोली, एक महीने से किया जा रहा टॉर्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगा बोली, एक महीने से किया जा रहा टॉर्चर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिखलते हुए महिला दरोगा बोली, एक महीने से किया जा रहा टॉर्चर
मेरठ। एक महिला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होेने से हड़कंप मच गया। इस वीडियो इस दरोगा की महिला थाना प्रभारी से नोकझोंक हो रही है। दरोगा का आरोप है कि एक माह से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। वह महिला थाना प्रभारी पर ही उसकी वीडियो बनाने की बात भी कह रही है।
वायरल हुए वीडियो बिजली बंबा चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें अलका चौधरी नाम की दरोगा रोते हुए दिख रही है। पास ही मौजूद महिला थाना प्रभारी संध्या सिंह से उसकी नोकझोंक हो रही है।
महिला दरोगा ने रोते हुए वीडियो न बनाने की बात कही। उसने कहा कि एक महीने से टॉर्चर किया जा रहा है। वह दुपट्टे से खुद का गला दबाने की कोशिश भी करती दिख रही है। बमुश्किल वहां मौजूद लोगों ने मामले को संभाला।
विज्ञापन
---
बीमार बताई जा रही महिला दरोगा
बताया जा रहा है कि महिला दरोगा एक महीने से बीमार है। जिस दिन की यह घटना बताई जा रही है, उस दिन महिला दरोगा स्कूटी से कहीं जा रही थी। इसी दौरान चक्कर आ गया और किसी तरह वह संभल सकी। वह थाना प्रभारी से लगातार खुद के बीमार होने का हवाला देकर मदद की गुहार लगा रही है, लेकिन उसे परेशान किया जा रहा है। वहीं, इस बारे में आला अफसरों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।