फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Took pledge for water-environment conservation and women empowerment

Meerut News: जल-पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण का संकल्प दिलाया

Sun, 28 Sep 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Took pledge for water-environment conservation and women empowerment
मेरठ..कंवलजीत..चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में हरित पर्याय राष्ट्रीय पत्रिका की
सीसीएसयू के अटल सभागार में संगोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में सर्वहित संस्था की ओर से शनिवार को जल, पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने जल, पर्यावरण, जैव विविधता के संरक्षण और नारी सशक्तिकरण का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही गाय, गौरैया और गंगा संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता रहे। इस दौरान नारायणी सुषमा स्वराज राष्ट्रीय महिला सम्मान 2025 के तहत डॉ. रीना चक्रवर्ती, डॉ. मधु वत्स, शिप्रा रस्तोगी, सुमन रावत गुमा, रॉयलिका आहूजा और डॉ. परिनिता कालिता सहित 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड डॉ. एसजी सय्यदैन जैदी, डॉ. आरसी गुप्ता और प्रो. जय राम सिंह को दिया गया। नवरत्न सम्मान स्तुति वर्मा, निधि कपूर, अर्चना देवी, राजीव शर्मा और अभिषेक शर्मा को प्रदान किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज, बैरवी महाराज और भवनता सरस्वती सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed