{"_id":"6a296b30bbc6bd951a002abc","slug":"took-a-pledge-for-conservation-by-planting-saplings-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108111-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पौधारोपण करके लिया संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पौधारोपण करके लिया संरक्षण का लिया संकल्प
Wed, 10 Jun 2026 07:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम - कृषि विवि में पौधारोपण करते।
कृषि विश्वविद्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया पौधारोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों ने अपने-अपने नाम से पौधे रोपित कर उनके संरक्षण और पालन-पोषण का संकल्प लिया।
शुभारंभ कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल करना सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों का दायित्व है। पौधों को वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में रितुल सिंह, अजय तिवारी, मनोज कुमार सेंगर, राकेश सेन, एनएन उपाध्याय, विनय प्रताप सिंह, सुरेश मौर्य, विनय शर्मा, प्रदीप सिंह, अरुण कुमार, चंद्रपाल सिंह, सूची गुप्ता, मोनिका राठी, संगीता शर्मा आदि मौजूद रहे।