फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tomorrow will be the opportunity for registration again in Open Merit, UG

कल आएगी ओपन मेरिट, आठ से रजिस्ट्रेशन का फिर मौका

Sun, 07 Jul 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be the opportunity for registration again in Open Merit, UG
कल आएगी ओपन मेरिट, यूजी में दोबारा रजिस्ट्रेशन का भी मौका
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन को जिन छात्र-छात्राओं के नाम मेरिट में अभी तक नहीं आए हैं उनकी ओपन मेरिट विवि सोमवार को जारी करेगा। इनमें एडमिशन 12 जुलाई तक होंगे। इसके साथ ही यूजी कोर्सों में जो छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, उनको विवि ने फिर से एक मौका दिया है। सोमवार से ऐसे छात्र ओपन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में यूजी कोर्सों बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे विषयों में एक लाख पांच हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। एकतरफ जहां कॉलेजों में 1 लाख 60 हजार से अधिक सीटें हैं वहीं, शनिवार शाम तक दूसरी मेरिट में अब तक 50146 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए हैं। सोमवार को ओपन मेरिट जारी होगी। वेटिंग वाले छात्र-छात्राओं कॉलेजवार विषयवार योग्यता सूची दी जाएगी। छात्र-छात्राएं अपना ऑफर लेटर डाउनलोड कर चयनित वरीयता के कॉलेज में निर्धारित समय तक जमा कर दें। ध्यान रखें कि गोपनीय संख्या वाला आधा पेज अपने पास सुरक्षित रखें।0 इसके बाद कॉलेज घोषित समय पर मेरिट देखकर प्रवेश लें। ओपन मेरिट के एडमिशन 12 जुलाई तक होंगे।
विज्ञापन

आठ जुलाई से दोबारा रजिस्ट्रेशन
सोमवार से दोबारा यूजी में ओपन पंजीकरण भी शुरू हो रहे हैं। जो छात्र पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, इनमें उनके लिए मौका दिया गया है। यह रजिस्ट्रेशन 14 जुलाई तक होंगे। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी में 15 जुलाई तक बढ़ी तिथि
पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अभी तक सात जुलाई थी। इसे बढ़ाकर अब 15 जुलाई कर दिया गया है। 15 जुलाई से 17 जुलाई के बीच फार्म में गलती सुधार की जा सकती है। इसके बाद विवि मेरिट निकालेगा।

सोमवार को आएगी बीए-एलएलबी की मेरिट
जिन कॉलेजों को बीसीआई का मान्यता पत्र मिल चुका है उनमें बीए-एलएलबी की पहली मेरिट आठ जुलाई को जारी हो जाएगी। बीएससी नर्सिंग में कॉलेज ऑफ नर्सिंग एलएलआरएम के अलावा सभी कॉलेजों के रजिस्ट्रेशन भी सोमवार से शुरू होंगे। इनके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 17 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed