{"_id":"6aca2e3c33fd6ac40f09620e","slug":"tomorrow-the-grand-wedding-procession-of-lord-rama-will-be-taken-out-preparations-complete-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1325999-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कल निकलेगी श्रीराम की भव्य बरात, तैयारियां पूरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कल निकलेगी श्रीराम की भव्य बरात, तैयारियां पूरीं
विज्ञापन
- बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म मंदिर से शाम चार बजे होगी शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री रामलीला कमेटी शहर के तत्वावधान में 12 अक्तूबर को भव्य श्रीराम बरात निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बरात में प्रभु श्रीराम का डोला, विभिन्न शहरों की आकर्षक धार्मिक झांकियां और प्रसिद्ध बैंड आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन के बारे में शनिवार को एक सभागार में प्रेसवार्ता की गई। इसमें पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम बरात बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म मंदिर से शाम चार बजे प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा में पानीपत, बुलंदशहर और मुरादाबाद से आने वाली आकर्षक झांकियां भगवान श्रीराम की लीलाओं और धार्मिक परंपराओं की छटा बिखेरेंगी। वहीं, आगरा और दिल्ली के प्रसिद्ध बैंड अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण प्रभु श्रीराम का भव्य डोला रहेगा। आयोजन में मुख्य संयोजक दीपक राजपूत, पुनीत आज्ञा, सौरभ माहेश्वरी, पदम सिंह, मनोज गुप्ता, मनीष शर्मा, आलोक कंसल, मनोज अग्रवाल, अभिषेक, आदित्य शारदा, राजीव माहेश्वरी, लोकेश लोधी, प्रेमचंद लोधी, बीसी माहेश्वरी, हैप्पी, जय किशोर माहेश्वरी सहित अन्य को जिम्मेदारियां दी गई हैं।