फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tomorrow the food grains of Garib Kalyan Anna Yojana will be distributed

कल बंटेगा गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न

Wed, 04 Aug 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow the food grains of Garib Kalyan Anna Yojana will be distributed
कल बंटेगा गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में पांच अगस्त को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। मेरठ में वितरण के लिए राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि प्रत्येक राशन की दुकान पर 100-100 लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में राशन वितरण के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राशन की दुकान पर सजावट, सैनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था होनी चाहिए। खाद्यान्न का वितरण कोरोना प्रोटोकॅाल से किया जाए। सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि वितरण में ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूह और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहायता लें। प्रत्येक दुकान पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाए। प्रत्येक दुकान पर कार्यक्रम के लिए एक मुख्य अतिथि का चयन करें। यदि गांव में कोई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त गणमान्य, समाजसेवी, शहीद की विधवा अथवा माता-पिता हो तो उनसे वितरण का शुभारंभ कराया जा सकता है, अन्यथा की स्थिति में ग्राम प्रधान द्वारा वितरण सुनिश्चित किया जाए। 46 स्थानों पर जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। एसडीएम मवाना कमलेश गोयल, एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय, अपर नगरायुक्त श्रद्धा शांडिल्यान, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का भी लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में राशन की 930 दुकानें
जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में 930 राशन की दुकानें हैं। यहां पांच लाख 14 हजार से ज्यादा राशनकार्ड धारक हैं। करीब 22 लाख यूनिट हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजन में तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल प्रति यूनिट की दर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed