Meerut: सस्ता हुआ टमाटर, कीमतें हुईं धड़ाम, अब दाल में लगेगा तड़का, थाली में सजेगा सलाद
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सब्जियों के दामों ने अचानक आसमान छू लिया। कीमतें 200 रुपये किलो तक पहुंच गईं। वहीं मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ने के साथ ही टमाटर के दाम फिर से कम होने लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान पदम सिंह सैनी, सरफराज अंसारी और गुलशन सेठी का कहना है कि हरी सब्जियों के दाम आवक पर आधारित होते हैं। रविवार से मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ी है। हिमाचल का टमाटर बारिश में भीगा होने के कारण कमजोर हो गया है। यही कारण है कि यह टमाटर सस्ता है जबकि बंगलुरू का टमाटर महंगा है।
आगे और भी कम होंगे दाम
नवीन मंडी समिति के सचिव विजिन कुमार का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान दस दिन तक आवक प्रभावित रही। अब सब्जियों की आवक बढ़ी है। इसलिए आने वाले दिनों में दाम कुछ और कम होंगे।