फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll worker dies after being hit by a generator

जेनरेटर की चपेट में आकर टोल कर्मी की मौत

Fri, 06 Jun 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 06 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Toll worker dies after being hit by a generator
किरतपुर के गांव भनेड़ा में टोल प्लाजा पर जनरेटर की चपेट में आने करने वाले संदीप का फाइल फोटो।
किरतपुर (बिजनौर)। भनेड़ा टोल प्लाजा पर काम करने वाले संदीप (28) पुत्र रूपचंद की जेनरेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक दोनों ओर वाहन रुके रहे। बाद में अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण माने और जाम खोला। जाम के दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुढ़पुर नैन सिंह निवासी संदीप एक माह पहले ही टोल पर नियुक्त हुआ था। उसकी ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक थी। टोलकर्मियों ने बताया बृहस्पतिवार सुबह लगभग सात बजे संदीप एक अन्य अन्य टोल कर्मी के साथ जेनरेटर में तेल भर रहा था। तभी उसके गले में पड़ा गमछा जेनरेटर की पंखुड़ी में फंस गया। संदीप का सिर जेनरेटर से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन और ग्रामीण टोल प्लाजा पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख टोलकर्मी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने करीब साढ़े आठ बजे टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कुछ वाहन चालकों ने निकलने की कोशिश की तो ग्रामीणों की उनसे झड़प हुई। सीओ बिजनौर और नजीबाबाद, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने मृतक के परिजनों से बात की। उनके समझाने पर ग्रामीणों ने करीब दस बजे जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

किरतपुर के गांव भनेड़ा में टोल प्लाजा पर जनरेटर की चपेट में आने करने वाले संदीप का फाइल फोटो।

किरतपुर के गांव भनेड़ा में टोल प्लाजा पर जनरेटर की चपेट में आने करने वाले संदीप का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed