{"_id":"6681785a7f2de4cf8e09170d","slug":"toll-tax-increased-by-five-rupees-on-six-and-ten-taira-trucks-and-buses-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Toll Tax Hike: ट्रकों और बसों के लिए चुकाना पढ़ेगा अधिक टोल टैक्स, रात 12 बजे से लागू होंगी नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Toll Tax Hike: ट्रकों और बसों के लिए चुकाना पढ़ेगा अधिक टोल टैक्स, रात 12 बजे से लागू होंगी नई दरें
Sun, 30 Jun 2024 08:53 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम (मेरठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम (मेरठ)
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 30 Jun 2024 08:53 PM IST
सार
सिवाया टोल प्लाजा पर छह व दस टायरा ट्रक के साथ बसों पर इस बार पांच रुपये टोल टैक्स बढ़ाया गया है। टैक्स बढ़ने पर कोई विवाद न हो इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Toll Tax
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिवाया टोल प्लाजा पर छह व दस टायरा ट्रक के साथ बसों पर इस बार पांच रुपये टोल टैक्स बढ़ाया गया है। रविवार देर रात 12 बजे से नई दरें लागू कर दी गईं। नए शुल्क की सूची टोल पर लगा दी गईं हैं। टैक्स बढ़ने पर कोई विवाद न हो इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतिवर्ष टोल टैक्स में वृद्धि को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को टोल अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव भेजा जाता है। एनएचएआई से अनुमति मिलने के बाद रविवार रात्रि 12 बजे से नई दरों को लागू कर दिया गया। टोल अधिकारियों ने इस बार छह व 10 टायरा ट्रक और बसों पर पांच रुपये टैक्स वृद्धि करने को लेकर प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
रविवार सुबह ही टोल प्लाजा पर नई दरों का बोर्ड सभी बूथों पर लगा दिया गया। इस बार टैक्स वृद्धि से लोकल व अन्य वाहन चालकों को दूर रखा गया। टोल अधिकारियों के अनुसार होलसेल प्राइज इंडेक्स पर आधारित महंगाई दर को देखते हुए लोकल वाहनों पर टैक्स में वृद्धि नहीं की गई, जिस कारण लाखों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
यह दर हुईं लागू
वाहन दर लोकल
कार, जीप, वैन 110 25
एलसीवी, एलजीवी, मिनी बस 195 95
बस या ट्रक 395 195
बहुधुरीय वाहन 635 315
क्या कहना है इनका
टोल मेंटेनेंस अधिकारी बृजेश सिंह का कहना है कि बस व छह और 10 टायरा वाहनों पर पांच रुपये की वृद्धि की गई है। टोल पर नई दरों के बोर्ड सभी बूथों पर लगा दिए गए हैं। टोल पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है।