फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll plaza company's Rs 3.70 crore seized, one year ban imposed

टोल प्लाजा कंपनी के 3.70 करोड़ जब्त, एक साल का प्रतिबंध लगाया

Fri, 22 Aug 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza company's Rs 3.70 crore seized, one year ban imposed
सरूरपुर। भूनी टोल पर व्यवस्था संभालने पहुंचे सिक्योरटी कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
बागपत/मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर गोटका गांव निवासी सेना के जवान कपिल पर टोलकर्मियों द्वारा जानलेवा हमले के बाद एनएचएआई ने फरीदाबाद की टोल कंपनी मैसर्स धर्मसिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। एनएचएआई ने टोल कंपनी के सिक्योरिटी के 3.70 करोड़ रुपये जब्त कर लिए और उसे एक साल के लिए प्रतिबंध कर दिया। कंपनी का ठेका पहले निरस्त किया जा चुका है। वहीं, हमले के सात आरोपियों की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले की एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के बागपत क्षेत्रीय कार्यालय के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह समेत अन्य अफसरों ने जांच की। टोल कंपनी मैसर्स धर्म सिंह की लापरवाही मानते हुए 20 लाख रुपये जुर्माना 18 अगस्त को ही लगा दिया गया था। परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया कि टोल कंपनी को दोषी मानते हुए उसकी सिक्योरिटी के 3.70 करोड़ रुपये जब्त कर लिए। अब एक साल तक कहीं भी यह कंपनी टोल संचालन नहीं कर सकेगी। जल्द नई कंपनी को टोल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और उसको वाहन चालकों से अच्छा व्यवहार करने वाले कर्मी ही रखने के लिए विशेष तौर पर कहा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यारोपी रवि ने अभी नहीं दायर की जमानत याचिका
मेरठ। कपिल पर जानलेवा हमले के मामले में सात आरोपियों की जमानत अर्जी को एसीजेएम कोर्ट-2 ने खारिज कर दिया है। 18 अगस्त को छह आरोपी सचिन निवासी पांचली, ⁠विजय निवासी करनावल, अनुज निवासी दुर्जनपुर, अंकित निवासी छुर, सुरेश राणा निवासी भड़ल दोघट बागपत, ⁠अंकित शर्मा निवासी सूजती दोघट जेल भेजे गए थे। जबकि टोल का सिक्योरिटी इंचार्ज नीरज तालियान उर्फ बिट्टू निवासी गांव छुर को अगले दिन जेल भेजा गया। इसके बाद मुख्य आरोपी रवि निवासी करनावल 20 अगस्त को जेल भेजा गया। रवि को छोड़कर अन्य सभी सात आरोपियों के अधिवक्ता की ओर से एसीजेएम कोर्ट संख्या-2 नम्रता सिंह के यहां जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने सातों आरोपियों की जमानत खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना का जवान बोला- आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने पर मिलेगा सुकून

मेरठ। सेना के जवान कपिल तोमर पर हमले के मामले में आठ आरोपी जेल जा चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। कपिल ने अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की। कपिल ने कहा कि जख्म तो भर जाएंगे, लेकिन सम्मान कैसे वापस मिलेगा। घटना के बाद से ही कपिल का मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।


ये है सेना के जवान पर हमले का मामला
सरूरपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा पर 17 अगस्त रविवार शाम सेना के जवान कपिल पर टोलकर्मियों ने हमला किया था। बताया गया कि जवान कपिल को दिल्ली से श्रीनगर जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने थी। टोल पर लंबी लाइन थी और जवान ने अपना परिचय देकर जल्द वहां से निकलने का आग्रह किया, इस पर टोल कर्मियों से उनका विवाद हुआ था। जवान पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अगले दिन 18 अगस्त को टोल ग्रामीणों ने भूनी टोल प्लाजा में तोड़फोड़ कर दी।
टोल पर कैश लाइन फ्री
सरूरपुर। भूनी टोल प्लाजा घटना के बाद से ही कैश लाइन फ्री चल रही है। कुछ सेंसर काम कर रहे हैं। उन्हीं वाहनों के टोल टैक्स की वसूली की जा रही है, जिन वाहनाें पर फास्टैग लगा हुआ है। बिना फास्टैग वाले वाहन फ्री गुजर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी इसी तरह की व्यवस्था चलती रही। देर शाम एक सिक्योरटी कंपनी के कुछ कर्मचारी भूनी टोल पर व्यवस्था संभालने के लिए पहुंच गए। लेकिन मौके पर एनएचआई का कोई अधिकारी व लिखित आदेश नहीं होने पर उन्होंने भी पूरी तरह से जिम्मेदारी नहीं संभाली है।


----
पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई और किसान नेता

सरूरपुर। जवान कपिल के परिजनों से बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई, किसान मजदूर संगठन अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने मुलाकात की। पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में दिनरात तैनात जवानों के साथ इस तरह का बर्ताव शर्मनाक है। वे मुख्यमंत्री से मिलकर आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग करेंगे। किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि सेना का जवान देश की आन-बान-शान होता है। उसके साथ मारपीट सिर्फ जवान का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है।

सरूरपुर। भूनी टोल पर व्यवस्था संभालने पहुंचे सिक्योरटी कर्मचारी। संवाद

सरूरपुर। भूनी टोल पर व्यवस्था संभालने पहुंचे सिक्योरटी कर्मचारी। संवाद- फोटो : संवाद

सरूरपुर। भूनी टोल पर व्यवस्था संभालने पहुंचे सिक्योरटी कर्मचारी। संवाद

सरूरपुर। भूनी टोल पर व्यवस्था संभालने पहुंचे सिक्योरटी कर्मचारी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed