फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Told the girl students about Lippan art

Meerut News: छात्राओं को लिप्पन कला के बारे में बताया

Mon, 08 Dec 2025 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Told the girl students about Lippan art
सरूरपुर। भूनी कस्तूबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पर्यावरण जागरुक कार्यक्रम में जानकारी दे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव भूनी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पर्यावरणीय जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को वायु प्रदूषण, नगरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, लिप्पन आर्ट और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वायु प्रदूषण पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को विषय बनाकर आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए। वहीं नगरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं लिप्पन आर्ट विषय पर कार्यशाला भी कराई गई। कार्यशाला में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जेआरएफ की ओर से अखिलेश गौतम ने बच्चों को ठोस अपशिष्ट के सही प्रबंधन, घरेलू कचरे के पृथक्करण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का संचालन शिप्रा शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को लिप्पन कला की पारंपरिक तकनीक, उपयोग और इसके पर्यावरण अनुकूल स्वरूप के बारे में बताया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा छह की खुशी को पहला पुरस्कार, कक्षा सातवीं की अंशिका को दूसरा और कक्षा आठवीं के अंश मलिक को तीसरा पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दिलीप कुमार, अंजली गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed