फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Told about the sons of Lord Adinath in the camp

Meerut News: शिविर में आदिनाथ भगवान के पुत्रों के बारे में बताया

Mon, 09 Dec 2024 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Told about the sons of Lord Adinath in the camp
इकरार अहमद......शारदा रोड स्थित महावीर भवन में आयोजित पूजन व प्रक्षाल कार्येक्रम में मौजूद श्रद
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से महावीर जयंती भवन में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें सौरभ जैन सराफ ने 90 से अधिक बच्चों को संस्कार प्रदान किए। शिविर में बालकों और बालिकाओं को बाहुबली भगवान के विषय में बताया गया। उन्होंने बताया कि श्री बाहुबली भगवान चौबीसों तीर्थंकर से पहले मोक्ष गए थे। वे प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के सौ पुत्रों में एक थे। सौरभ जैन ने बताया कि बाहुबली भगवान की विशाल 57 फीट ऊंची प्रतिमा कर्नाटक के श्रवण बेल गोला में वहां के राजा चामुंड राय ने बनवाई। बाहुबली भगवान ने निरंतर 12 वर्ष खड़े होकर तपस्या की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन, राहुल, वैभव जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं संपन्न कराई। सौरभ जैन, गौरव जैन, सम्यक जैन ने बच्चो को पूजन विधि संपन्न कराई। आज प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य सम्यक जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रा द्वारा निकाले गए भाग्यशाली पुरस्कार के विजेता भानु जैन रहे। आरती जैन को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रमोद जैन, अतुल जैन, विजय जैन, सुदीप जैन, वैभव जैन, अर्पित जैन रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed