फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tokyo Olympic 2021: Now have medal hope from Athletes Seema Antil, Priyanka Goswami and Annu Rani for country

टोक्यो ओलंपिक 2021: अब इन खिलाड़ियों पर टिकीं नजरें, 31 जुलाई से होंगे मुकाबले, पदक की पूरी उम्मीद

Thu, 29 Jul 2021 07:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Jul 2021 07:54 PM IST
सार

सौरभ चौधरी और वंदना कटारिया के बाद अब इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकीं हैं। 31 जुलाई से शुरू होने वाले मुकाबलों में एथलीटों से पदक की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
Tokyo Olympic 2021: Now have medal hope from Athletes Seema Antil, Priyanka Goswami and Annu Rani for country
मेरठ की अन्नू रानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में एकल व मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक न आने का मलाल मेरठवासियों को रहेगा। वहीं महिला हॉकी के प्रदर्शन से भी अभी निराशा हाथ लगी है। ऐसे में महिला हॉकी टीम के पदक आने की उम्मीदों को झटका लगना लगभग तय है। 

विज्ञापन


शूटिंग में सौरभ व महिला हॉकी में वंदना कटारिया को छोड़कर अब मेरठवासियों की नजरें मेरठ की तीन एथलीटों पर हैं। 31 जुलाई से शुरू होने वाले मुकाबलों में तीनों एथलीटों सीमा अंतिल, प्रियंका गोस्वामी व अन्नू रानी से देश के लिए पदक की उम्मीद है। 
विज्ञापन


एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने कहा खेलों को खेल की ही नजर से देखा जाए। ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जाना चाहिए। पदक आने पर भी और पदक न आने पर भी खिलाड़ियों की हिम्मत बढ़ानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक में इस तरह होंगे मुकाबले
31 जुलाई सुबह 6:00 बजे  - चक्का फेंक क्वालीफाई राउंड - सीमा अंतिल
2 अगस्त शाम 4:30 बजे फाइनल - चक्का फेंक में क्वालीफाई करने पर सीमा अंतिल भाग लेंगी।
3 अगस्त सुबह 5:50 बजे - भाला फेंक क्वालीफाई राउंड - अन्नू रानी
6 अगस्त सुबह 5:20 बजे फाइनल - चक्का फेंक में क्वालीफाई करने पर अन्नू रानी भाग लेंगी।
6 अगस्त दोपहर 1:00 बजे - 20 किमी. पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी प्रतिभाग करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed