फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Together remember the martyrs, says maa tujhe pranam

मिलकर करेंगे शहीदों को याद, कहेंगे मां तुझे प्रणाम

Mon, 05 Aug 2019 01:38 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 05 Aug 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Together remember the martyrs, says maa tujhe pranam
अमर उजाला के कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम का 11वां आयोजन इस बार भी पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरू हो रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों की कड़ी में रविवार को अमर उजाला के मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीदों की याद में एक बार फिर सब मिलकर काम करेंगे। नेताओं ने कहा कि 15 अगस्त की सुबह शहर के चौराहों, बाजारों में ठीक 10 बजे एकत्र होकर सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लेंगे। महिला नेत्रियों ने कहा कि वे सभी तीज क्वीन व बाइक रैली में शामिल होंगी।
विज्ञापन


पूरा सहयोग देंगे
बाइक रैली से लेकर चौराहा सजावट और सामूहिक राष्ट्रगान में उनकी पार्टी व समर्थक पूरा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम है सभी को शामिल होना चाहिए। - गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक सपा
विज्ञापन


कार्यक्रमों में लेंगे भाग
आयोजन के लिए बधाई। पार्टी सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा किया जाएगा। होर्डिंग बैनर आदि लगाकर प्रचार करेंगे। - डॉ. सुभाष प्रधान, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलकर करेंगे प्रचार
ये कार्यक्रम लगातार चलाया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम का सभी को इंतजार रहता है। पूरे सहयोग के साथ चौराहों को सजाएंगे और बाइक रैली में भी हिस्सा लेंगे। - चौधरी जयवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा

तीज कार्यक्रम में करेंगे भागेदारी
सपा का महिला प्रकोष्ठ पूरी ताकत के साथ तीज कार्यक्रम में हिस्सा लेगा। मां तुझे प्रणाम अब ब्रांड बन गया है। इसका सभी को इंतजार रहता है। - संगीता राहुल, सपा नेत्री

देशभक्ति की भावना को बढ़ाया
देशभक्ति के इस शानदार कार्यक्रम में जिम्मेदारी के साथ सहयोग करेंगे। इस कार्यक्रम ने लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाया है। - मुरारीलाल केन, वरिष्ठ नेता बसपा

पूरी टीम जुटेगी
कांग्रेस सेवादल की पूरी टीम सहयोग करेगी। बाइक रैली से लेकर सामूहिक राष्ट्रगान तक में हिस्सा लेगी। इस शानदार कार्यक्रम को बधाई। - रोहित गुर्जर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल

प्रचार में जुट जाएंगे
सपा कार्यक्रम को समर्थन देती है, प्रचार के साथ हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा। चौराहों को सजाने से लेकर बाइक रैली में भी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। - चौधरी राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सपा

होर्डिंग लगाकर करेंगे प्रचार
पूरे शहर में होर्डिंग और बैनर लगवाकर इस शानदार कार्यक्रम का प्रचार करेंगे। हर कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे।
पंडित नवनीत नागर, वरिष्ठ नेता कांग्रेस

राष्ट्रगान में हिस्सा लेंगे
देशभक्ति के इस शानदार कार्यक्रम से पूरा शहर जुड़ा हुआ है। कांग्रेस भी सभी कार्यक्रमों के साथ ही राष्ट्रगान में भी हिस्सा लेगी।  खेमचंद पहलवान, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस

साउंड सिस्टम वाली वैन से करेंगे प्रचार
साउंड सिस्टम लगी वैन से कार्यक्रम का प्रचार कराया जाएगा और चौराहों को सजाकर लोगों में देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। - कय्यूम अहमद सैफी, नेता सैफी समाज

जन-जन का बना कार्यक्रम
इस अभियान ने देशभक्ति के इस पर्व को जन-जन का बना दिया है। उनकी पार्टी हर कार्यक्रम में पूरा सहयोग करेगी। शाहजहां सैफी, वरिष्ठ नेता बसपा

चौराहों को सजाएंगे
मां तुझे प्रणाम जैसे अभिनव कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी चौराहे सजवाएगी और होर्डिंग लगवार प्रचार करेगी। लोगों में देशभक्ति का ज्वार पैदा करने के लिए बधाई। - डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रदेश संगठन प्रभारी रालोद

पूरा सहयोग करेंगे
देशभक्ति की इस शानदार पहल को प्रणाम करता हूं। इस कार्यक्रम में उनका संगठन पूरा सहयोग करेगा। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वाह किया जाएगा। - राहुल देव, जिलाध्यक्ष रालोद

तीज क्वीन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
महिलाएं तीज क्वीन में हिस्सा लेंगी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए होर्डिंग लगाकर प्रचार कराया जाएगा।
संगीता दोहरे, समाजसेवी एवं बसपा नेत्री

राष्ट्रगान में लेंगे हिस्सा
शानदार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। उनकी टीम राष्ट्रगान में हिस्सा लेगी। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी मेहनत से पूरा किया जाएगा। - अभिमन्यु त्यागी, जिला प्रवक्ता कांग्रेस

बाइक रैली में लेंगे भाग
छात्र लोकदल कार्यकर्ता बाइक रैली में हेलमेट के साथ हिस्सा लेंगे और प्रचार के लिए होर्डिंग भी लगवाएंगे।
डॉ. राजीव बालियान, राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र रालोद

महिलाएं बढ़ाएंगी भागेदारी
तीज क्वीन कार्यक्रम में महिलाएं हिस्सा लेंगी। हर कार्यक्रम में भागेदारी बढ़ाई जाएगी। राष्ट्रगान कार्यक्रम में भी पूरा सहयोग किया जाएगा। - अनीता मिलन, सपा नेत्री

युवा करेंगे पूरा सहयोग
युवा कांग्रेस कार्यक्रम में न केवल हिस्सा लेगी बल्कि इसे सफल बनाने में पूरा सहयोग करेगी। प्रचार के लिए होर्डिंग लगाए जाएंगे। - युगांश राणा, अध्यक्ष युवा कांग्र्रेस
 
कार्यक्रम शानदार
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में पूरा सहयोग करेंगे। शहर में जगह जगह होर्डिंग लगवाएंगे। देशभक्ति कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए कम है। - चैतन्य देव स्वामी, पूर्व जिला प्रवक्ता सपा।


इन्होंने सराहा कार्यक्रम
सपा से संजीव गुप्ता, शशीकांत गौतम, बाबर चौहान, शेरा जाट, हिफ्जुरहमान, वसीम राहुल, डॉ. कय्यूम खान। रालोद से इंद्रपाल सिंह, गौरव जिटौली, डॉ. सुशील कुमार, कमलजीत गुर्जर। बसपा से ताराचंद, राजपाल जाटव, पीयूष गौतम, राकेश कुमार, कुलदीप गुर्जर, हेमंत प्रधान। कांग्रेस से शबी खान, गौरव भाटी के अलावा दौराला ब्लाक प्रमुख सचिन अहलावत एवं समाजसेवी मनीष भारती आदि न केवल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed