फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today will be the inauguration of the Old Ganga Fair, preparations complete

Meerut News: आज होगा बूढ़ी गंगा मेले का उद्घाटन, तैयारी पूरी

Mon, 03 Nov 2025 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Today will be the inauguration of the Old Ganga Fair, preparations complete
हस्तिनापुर बूढ़ी गंगा घाट पर लगे मेले में पहुंचे श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कस्बे के प्राचीन बूढ़ी गंगा घाट पर लगने वाले मेले की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। दुकानदारों ने पहुंचकर अपनी दुकानों को सजा लिया है। साथ ही मेले में खरीदारों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया है।
नगर पंचायत की ओर से बूढ़ी गंगा किनारे लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का उद्घाटन मंगलवार को नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक करेंगी। तीन दिवसीय मेले की सभी तैयारी नगर पंचायत द्वारा पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को मेला स्थल पर दुकानदारों ने पहुंचकर अपनी दुकानों को सजा लिया। बूढ़ी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए स्नान और दीपदान के लिए नगर पंचायत द्वारा पांच पांडवों युधिष्ठिर, अर्जुन, भीम, नकुल, सहदेव के नाम से घाट बनाए गए हैं। इन घाटों पर पूरी तरह साफ सफाई कराकर विद्युत व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बूढ़ी गंगा घाट किनारे स्थित प्राचीन द्रोपदी घाट मंदिर पर दीपदान किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर की महंत बेगवती ने बताया कि मंगलवार की शाम को दीपदान कार्यक्रम के साथ विशेष पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed