फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today railway will run special train for medical entrance examination

आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

Sun, 13 Sep 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Today railway will run special train for medical entrance examination
मेरठ। आज (रविवार) को होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे सात रूटों पर ट्रेन चलाएगा। इसमें सहारनपुर से वाया मेरठ, दिल्ली के बीच ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा शामली से वाया बड़ौत, बागपत, दिल्ली रूट पर भी ट्रेन चलेगी। इससे पहले एनडीए प्रवेश परीक्षा के दौरान भी देहरादून से दिल्ली के बीच ट्रेन चलाई गई थी। स्पेशल ट्रेन चलाने का फायदा रेलवे को नही हो रहा है। उस समय भी रेलवे को मात्र 525 रुपये की कमाई सिटी स्टेशन से हुई थी। जबकि चार स्पेशल ट्रेन अप-डाउन में चलाई थी।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर से सुबह 7.30 बजे ट्रेन चलकर 9.01 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। सिटी स्टेशन पर सिर्फ एक मिनट का स्टॉपेज रखा गया है। ये ट्रेन 10.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस बीच ये ट्रेन सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, मोदीनगर, गाजियाबाद, शाहदरा रूकेगी। वहीं, शाम को दिल्ली से 7.20 पर चलकर ट्रेन रात 8.49 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी और 10.30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इसमें 12 सामान्य कोच लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शामली से दिल्ली भी चलेगी स्पेशल
शामली से भी सुबह 8.30 बजे ट्रेन चलकर 10.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बड़ौत 9.15 और बागपत 9.32 बजे पहुंचेगी। वहीं, शाम को दिल्ली से 7.40 बजे चलकर वाया बड़ौत, बागपत होते हुए 9.50 बजे शामली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ही घोषणा क्यों
अब रेलवे पर एक सवाल खड़ा होता है। मात्र एक दिन पहले ही रेलवे ट्रेन चलाने की घोषणा करता है। ऐसा ही एनडीए परीक्षा के दौरान हुआ था। उस समय स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर खोले गए थे। अब भी रविवार को सुबह अनारक्षित टिकट काउंटर खोले जाएंगे। ट्रेन चलाने की घोषणा कम से कम दो दिन पहले करनी चाहिए। जिससे प्रतिभागियों की इसकी सूचना मिल सके। ऐसे में बहुत कम लोगों को स्पेशल ट्रेन चलने की सूचना मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed