फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today is your day, first vote and then do other work

Meerut News: आज आपका दिन, पहले करें मतदान और फिर दूजा काम

Thu, 11 May 2023 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 11 May 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Today is your day, first vote and then do other work
मेरठ। आज आपका दिन है। बृहस्पतिवार को सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सार्थक बनाएं। शहर के सभी 16 निकायों के 16.09 लाख मतदाता 1705 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगा। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। डीएम-एसएसपी, स्कूल, व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं की अपील है कि सुबह सबसे पहले मतदान और फिर दूजा काम करें।
विज्ञापन

जिले के 316 वार्ड में 503 पोलिंग स्टेशन के 1480 बूथ पर 1609831 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि लोगों की सुगमता के लिए मतदान बूथों पर हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। महिलाओं को परेशानी से बचाने के लिए सभी निकायों में पिंक बूथ बनाए गए हैं, यहां महिला कर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग बूथ पर रैंप, पेयजल, डस्टबिन और साफ-सफाई की व्यवस्था है। जिले में 57 निर्वाचन अधिकारी, 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 38 जोनल मजिस्ट्रेट व 154 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश है। बूथों पर भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। 24 घंटे कंट्रोल रूम खुला रहेगा। निर्वाचन से संबंधित सूचनाएं कंट्रोल रूम में मतदाता दे सकते है।
विज्ञापन



पहचान के लिए 15 दस्तावेज हैं मान्य
सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार का कहना कि निकाय चुनाव के लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड, राज्य व केंद्र सरकार के उपक्रम व आयोग की ओर से जारी फोटो सहित पहचानपत्र, बैंक या पोस्ट ऑफिस से जारी फोटो सहित पासबुक, पेंशन बुक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस फोटो सहित शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाणपत्र, श्रम विभाग को और से जारी स्वास्थ्य ओमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद व विधायक द्वारा जारी सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कर सकते हैं शिकायत
- कलक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम 0121-2991191, 0121-2664133
- mail.complaintcell.upmrtmcelec2023@gmail.com
- प्रेक्षक सुधीर महादेव बोबडे - 0121-2991176, 6397332747
- प्रेक्षक कंचन सरन- 0121-2991175, 6397355159

200 मीटर दूर लगेंगे बस्ते, मोबाइल पर पाबंदी
मतदान केंद्र से 200 मीटर दूरी पर प्रत्याशी अपने-अपने बस्ते लगाएंगे। मतदाता अपने वाहन से मतदान केंद्र तक जा सकता है, लेकिन 200 मीटर की परिधि से दूर वाहन खड़ा करना होगा। मतदाता अपने वोट डालते समय मोबाइल अंदर लेकर नहीं जाएंगे। प्रत्याशियों के एजेंट भी उसी वार्ड के होने चाहिए, जहां पर वह मतदान करा रहे हैं। अपराधी या दबंगी छवि वाले एजेंट के प्रत्याशी पर भी कार्रवाई होगी।
एक-एक वोट अहम, जरूर दें वोट

16 निकाय चुनाव में सन 2017 में 51.88 फीसदी मतदान हुआ था। जिसमें नगर निगम में सिर्फ 47.88 फीसदी वोट पड़े थे। उम्मीद है कि इस बार नगर निगम के कम मतदान प्रतिशत का दाग मेरठ के निवासी धो डालेंगे और नगर निगम में मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। इसके पुलिस-प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर अमर उजाला ने लगातार प्रयास किए हैं। सोशल मीडिया में अपील की जा रही कि शहर का प्रथम नागरिक मेयर चुनना है, इसके लिए एक-एक वोट अहम है।

हर निकाय के महिला और पुरुष मतदाता
महापौर पद पर 15 और 90 वार्ड के पार्षद पद पर 522 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। जिसमें पुरुष मतदाता 663174 और महिला मतदाता 594266 हैं। पोलिंग स्टेशन 368 और कुल बूथ 1087 है। नगर पालिका मवाना में अध्यक्ष पद पर 14, सरधना में अध्यक्ष पद पर 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। मवाना में पुरुष मतदाता 37068, महिला मतदाता 34409 है। जिसमें पोलिंग स्टेशन 27 व कुल बूथ 78 है। सरधना में पुरुष मतदाता 28566, महिला मतदाता 26767 है। जिसमें पोलिंग स्टेशन 25 और कुल बूथ 56 है। नगर पालिका में सदस्य पद पर 237 प्रत्याशी है। 13 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 141 और सदस्य पद पर 763 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed