फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today is a rare coincidence on Vasant Panchami, Mother Saraswati will shower her special blessings

Meerut News: आज वसंत पंचमी पर दुर्लभ संयोग, मां सरस्वती करेंगी विशेष कृपा

Fri, 23 Jan 2026 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Today is a rare coincidence on Vasant Panchami, Mother Saraswati will shower her special blessings
एमपीएस ग्रुप में वसंत पंचमी पर्व मनाते स्कूल के छात्र-छात्राएं। स्त्रोत स्वयं
मेरठ। ज्योतिष की दृष्टि से आज वसंत पंचमी का पर्व दुर्लभ और शुभ संयोग में मनाया जाएगा। विद्या, कला और संगीत की अधिष्ठात्री मां शारदे अपनी कृपा दृष्टि सभी भक्तों पर दृष्टि डालेंगी। ऋतुराज वसंत के आगमन के प्रतीक इस पर्व पर नए कार्यों की शुरुआत भी अत्यंत शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी के अनुसार, इस वर्ष सरस्वती पूजन के लिए सुबह 8:33 बजे से 10:15 बजे तक का मुहूर्त अत्यंत शुभ है। दोपहर में अभिजीत मुहूर्त 12:11 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा। माघ माह के शुक्ल पक्ष में पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में चार प्रमुख योग सर्वार्थ सिद्धि, रवि, शिव और महासिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है।
विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस दिन मंत्र जाप और सरस्वती पूजन से बुद्धि, विवेक और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। बच्चों को गुरुजनों की सेवा और मां सरस्वती की आराधना करनी चाहिए। पीले वस्त्र पहनना और पीली खाद्य सामग्री ग्रहण करना विशेष फलदायी है। ज्योतिषाचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि माघ सप्तमी पर सूर्य आराधना की जाती है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार सृष्टि की रचना में आदिशक्ति ने स्वयं को पांच भागों में विभक्त किया, जिनमें से एक थीं मां सरस्वती। भगवान श्रीकृष्ण ने सर्वप्रथम उनकी पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed