फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today, in Trigrahi Yoga, Diwali will be celebrated to worship Goddess Lakshmi, the goddess of wealth, and Ganesha.

Meerut News: आज त्रिग्रही योग में दीपावली होगी धन की देवी लक्ष्मी, गणेश पूजन

Mon, 20 Oct 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Today, in Trigrahi Yoga, Diwali will be celebrated to worship Goddess Lakshmi, the goddess of wealth, and Ganesha.
मेरठ। दीपावली पर सोमवार को त्रिग्रही योग में धन की देवी लक्ष्मी और श्री गणेश का पूजन होगा। सुबह घरों में हनुमान जी का पूजन किया जाएगा। दीपावली पर कुबेर, गजेंद्र, इंद्र, विष्णु, गणेश और मां लक्ष्मी सुख-समृद्धि और संतुष्टि देंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में एक साथ गोचर कर रहे हैं। ग्रहों का यह संयोग सभी राशियों की किस्मत चमकाएगा। घरों में लक्ष्मी एवं गणेश पूजन के बाद 51 दीप जलाए जाएंगे। अग्नि ज्योति की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

दीपावली पूजन के शुभ मुहूर्त
- अमृत की चौघड़िया सुबह 06:20 से सुबह 07:25 बजे तक (इसमें घर के देवालय में विराजमान प्रतिमाओं का स्नान शृंगार कराना चाहिए)
- शुभ की चौघड़िया सुबह 09:10 बजे से सुबह 10:40 बजे ( व्यापार, स्कूल, मशीनरी फैक्टरी, लकड़ी के व्यापारी)
- वृश्चिक स्थिर लग्न सुबह 09:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक (ऑटो-मोबाइल वर्कशॉप, तांबा, पीतल, कांसा एवं स्टील के व्यापारी)
- अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 से 12:26 तक (चार्टर्ड एकाउंटेंट, वकीलों, प्रॉपर्टी डीलरों एवं छोटे दुकानदारों के लिए शुभ)
- धनु द्विस्वभाव लग्न सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक (शिक्षा संस्थान, कपड़े आदि से संबंधित वर्ग)
- कुंभ लग्न दोपहर 02:40 से शाम 04:10 बजे तक (शेयर मार्केट, सराफ, वाहन, मिष्ठान के व्यापारी)
- लाभ अमृत की चौघड़िया दोपहर 03:00 से शाम 06:00 बजे तक (व्यापारिक और गृहस्थ दोनों के लिए)
- गृहस्थियों के लिए प्रदोष काल शाम 05:46 से रात 07:30 बजे तक (गृहस्थ के लिए अति उत्तम)
- वृषभ लग्न शाम 07:05 से 09:05 तक ( गृहस्थ के लिए अति उत्तम)
- मिथुन लग्न (उत्तम) शाम 09:05 से रात्रि 11:20 बजे तक
- कर्क लग्न रात्रि 11:20 से 01:41 बजे तक (मध्यम)
- महा निशीथकाल रात्रि 10:55 से रात्रि 01:30 बजे तक (कुबेर पूजा इन दोनों समय में आरंभ करें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed