{"_id":"5f1f243a8ebc3e63ba636196","slug":"today-forest-department-sow-the-plants-in-one-hour-for-making-world-record-mawana-news-mrt4933815142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एक घंटे में सबसे ज्यादा पौधे रोपने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने उतरेगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज एक घंटे में सबसे ज्यादा पौधे रोपने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने उतरेगा वन विभाग
विज्ञापन
हस्तिनापुर में पौधरोपण में वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारियों में जुटा वन विभाग।
- फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। एक घंटे में 30 प्रजाति के 360 पौधे रोपकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने की तैयारियों को डीएफओ अदिति शर्मा समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र में सोमवार को अंतिम रूप दिया। यहां मंगलवार को प्रतियोगिता होगी। यहां जमीन का समतलीकरण कर कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार तैयार किया गया।
क्षेत्रीय रेंजर नवरत्न सिंह के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मंगलवार को प्रस्तावित प्रतियोगिता के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी तैयार हैं। विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वन विभाग द्वारा स्थल के चारों ओर बैरिकैडिंग लगाई जाएगी। पौधरोपण की ऑनलाइन वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी होगी। प्रतियोगिता संपन्न कराने वाले गनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कर्मचारी यहां मौजूद होंगे। पौधरोपण स्थल में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिसके लिए कार्यक्रम स्थल के चारों ओर वन विभाग से कर्मचारी मौजूद रहेंगे। साथ ही वन विभाग के उच्च अधिकारी एवं गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑडिटर भी इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए मौजूद रहेंगे। वे प्रत्येक गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे। सोमवार को डीएफओ अदिति शर्मा पौधरोपण स्थल पर शाम तक मौजूद रहीं और सभी तैयारियाें को पूर्ण कराया।
फलदार पौधे लगाए जाने की तैयारी
वन अधिकारियों के अनुसार यहां फलदार पौधों को रोपा जाएगा। इनमें अंगूर बेल, लीची, नाशपाती, चकोतरा, किन्नू, नीबू नीम, कचनार, सिंबल, केसिया ग्लुका, नागकेसर, रेशम रुई, चक्रएशिया, नींबू घास, गुलमोहर, गोल्डन केनपाम, रुद्राक्ष, गोरी चोरी, लैला मजनूं, फाइकस बैंजामिन, अंजीर, पाकड़, तमाल, लेटिनापॉम, गुड़हल, लीची, नाशपाती जामुन रीठा चीड़ अशोक, सहजन आदि रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
ये रहेंगे मौजूद
डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि कार्य में पुष्टि के लिए बतौर गवाह के रूप में सीसीएसयू के विभागाध्यक्ष प्रो. रूपनारायण एवं प्रो. विजय मलिक एवं कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. सुनील मलिक मौजूद रहेंगे।