फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today farmers organization will make toll free for three hours

मेरठ: आज तीन घंटे टोल फ्री कराएंगे किसान संगठन, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Sat, 12 Dec 2020 10:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Today farmers organization will make toll free for three hours
toll in meerut - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसान संगठन आज  तीन घंटे रुड़की रोड सिवाया टोल फ्री कराएंगे। कोई भी संगठन अलग प्रदर्शन नहीं करेगा। राष्ट्रीय आह्वान के मुताबिक सभी संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक टोल प्लाजा पर आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


टोल प्लाजा पर चलने वाले एक दिन के इस आंदोलन में भाकियू, भाकियू (तोमर गुट) भारतीय किसान आंदोलन और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन सहित अन्य किसान संगठन भाग लेंगे।
विज्ञापन


भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र दौरालिया और जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि उनके संगठन के पदाधिकारी और किसान समय से टोल प्लाजा पर पहुंच जाएंगे।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह और भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने भी सिवाया टोल पर पहुंचकर टोल फ्री कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस आंदोलन के अगले चरण में 14 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें भी सभी किसान संगठनों की साझा भागीदारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed