{"_id":"639a3c2234c5df70ec664b11","slug":"today-dreams-will-get-wings-degrees-will-be-given-with-gold-medals-city-news-mrt617773645","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज लगेंगे सपनों को पंख, स्वर्ण पदक के साथ मिलेंगी डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज लगेंगे सपनों को पंख, स्वर्ण पदक के साथ मिलेंगी डिग्रियां
Thu, 15 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 09:00 AM IST
सार
मेरठ के सीसीएसयू विश्वविद्यालय में आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल छात्र छात्राओं को मेडल देंगी। इसके बाद राज्यपाल कृषि विश्वविद्यालय में पहुंचकर छात्र छात्राओं को दीक्षांत समारोह में मेडल प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
Ccsu
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह के लिए कैंपस पूरा तरह से सज चुका है। टॉपर्स स्वर्ण पदक पाने के लिए उत्साहित हैं। बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक देंगी। समारोह में मुख्य अतिथि आईसीएसएसआर नई दिल्ली के अध्यक्ष पदमश्री डॉ. जेके बजाज होंगे। वर्ष 2022 के लिए इस बार 131193 छात्र-छात्राओं को उपाधियां मिलेंगी।
मेडिकल और पीएचडी उपाधि धारकों को बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कैंपस पहुंचकर अपनी डिग्री लेने को कहा गया है। सभी उपाधि धारक और टॉपर्स को सवा नौ बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में पहले से निर्धारित सीटों पर स्थान लेना है। 11 बजे से दीक्षांत समारोह शुरू हो जाएगा। बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। टापर्स अपना सत्यापन फार्म साथ लेकर आएंगे। दीक्षांत समारोह सवा दो घंटे चलेगा, इस बीच किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों के लिए अलग पार्किंग बनाई गई है।
131193 छात्र-छात्राओं को मिलेंगी डिग्री
दीक्षांत समारोह में 195 छात्र-छात्राओं को 228 स्वर्ण पदक-विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र मिलेंगे। यूजी-पीजी के 131193 छात्र-छात्राओं को उपाधियां मिलेंगी। इनमें लड़कों की संख्या 43534 (33 फीसदी) और लड़कियों की संख्या 87659 (68.82 फीसदी) है। 234 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि मिलेंगी। एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, एक राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, दो चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, 59 प्रायोजित स्वर्ण पदक, 165 कुलपति स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनके अलावा वर्ष 2021 के प्रायोजित मेडल भी दिए जाएंगे। बुधवार को कार्य परिषद की बैठक में इन सभी पदकों पर मुहर लग गई। 44 छात्र-छात्राओं की पीएचडी उपाधि पर भी मुहर लगी।