{"_id":"603167428ebc3ee91116cffb","slug":"today-activists-will-welcome-the-national-president-of-bhakuyu-ambavata-on-the-sivaya-toll-laward-news-mrt5263879123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सिवाया टोल पर भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सिवाया टोल पर भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन

दौराला। उत्तराखंड के लक्सर में होने वाली महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में रविवार को भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता शामिल होंगे। हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
भाकियू अंबावता के प्रदेश सचिव मोनू पंवार के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि रविवार को भाकियू अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता सिवाया टोल प्लाजा से होकर उत्तराखंड के लक्सर पहुंचेंगे। वह यहां महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। मोनू पंवार व जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि गांवों में किसानों से संपर्क कर पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
इस दौरान कंवरसेन, पवन गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर, कासिम जैदी, सचिन गुर्जर, बीर सिंह, अंशुल जेवरी, अनुज, विकास पंवार, रवीश, हिमांशु, सुरेश पाल, होराम, तेजपाल, सरदार गुरमीत सिंह, सुरजन सिंह, सुरेंद्र, सुधीर, बोबी आदि मौजूद रहे।