{"_id":"6924cc5fbec7b558ba0acf1f","slug":"to-save-his-sisters-life-the-brother-took-aksa-on-his-bike-and-ran-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1037095-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छत से बरात देख रही युवती की हर्ष फायरिंग मेें मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छत से बरात देख रही युवती की हर्ष फायरिंग मेें मौत
विज्ञापन
अमर उजाला....श्याम नगर में हर्ष फायरिंग के दौरान लड़की अक्सा को गोली लग गई पेट में लगी थी kmc ह
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में सोमवार देर रात शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में किराना दुकानदार अरशद की बेटी अक्सा (20) की पेट में गोली लगने से मौत हो गई। अक्सा ने इसी वर्ष इंटर पास किया था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बरात में फायरिंग करने वाले बाकी लोग मौके से भाग गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें तलाश रही है।
श्यामनगर 20 फुटा रोड निवासी अक्सा के भाई अब्दुल समद ने बताया कि कॉलोनी के हाजी शाहनवाज के बेटे सुहेल की बरात फफूंडा गांव के पास किंग पैलेस में जानी थी। रात करीब 10:00 बजे चढ़त के दौरान कुछ बरातियों ने जमकर फायरिंग की। उनकी बहन अक्सा दादा यासीन के मकान की छत पर खड़ी बरात देख रही थी। हर्ष फायरिंग के दौरान अक्सा के पेट में गोली आकर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपने एक साथी के साथ बहन को बाइक पर लेकर तुरंत बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
-- -- -- --
दूल्हे समेत तीन नामजद, 20-25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मृतका के पिता अरशद की तहरीर पर दूल्हे सुहेल, उसके भाई साकिब और पिता हाजी शाहनवाज को नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।