फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   To protect religion, society should abandon casteism and unite: Swami Karmaveer

धर्म की रक्षा के लिए जातिवाद छोड़ संगठित हो समाज : स्वामी कर्मवीर

Tue, 17 Feb 2026 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
To protect religion, society should abandon casteism and unite: Swami Karmaveer
जानीखुर्द। पांचली खुर्द में विराट हिन्दू सम्मेलन को संबो​धित करते अति​​थि फोटो स्रोत संवाद
जानी खुर्द। गांव पांचली खुर्द स्थित वैष्णो फार्म हाउस में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महर्षि पतंजलि अंतरराष्ट्रीय योग विद्यापीठ के संस्थापक स्वामी कर्मवीर महाराज ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्वामी कर्मवीर ने कहा कि वर्तमान में हिंदू समाज जातियों में बंटा हुआ है। उन्होंने जोर दिया कि राष्ट्र और धर्म के उत्थान के लिए समाज को संगठित होना अनिवार्य है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि अपनी संस्कृति को बचाना है तो बच्चों को सुसंस्कारित बनाना होगा। बिना संस्कारों के संस्कृति की रक्षा संभव नहीं है। शारीरिक शिक्षण प्रमुख नरेश ने उपस्थित जनसमूह को समाज की मजबूती के लिए संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रागिनी गायक हरेंद्र नागर ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मुगलों के समय हुए अत्याचारों और ऐतिहासिक संघर्षों का चित्रण किया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। सम्मेलन में पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, रविभारत चिकारा, अरुण, विपिन चपराणा, आदित्य नागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed