{"_id":"693b3484eff67b469401052d","slug":"to-play-in-the-national-championship-you-will-have-to-show-your-strength-in-the-state-championship-meerut-news-c-72-1-mct1009-145399-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नेशनल खेलने को स्टेट चैंपियनशिप में दिखानी होगी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नेशनल खेलने को स्टेट चैंपियनशिप में दिखानी होगी ताकत
विज्ञापन
मेरठ। नोएडा में 4 से 10 जनवरी तक होने वाली 9वीं एलाइट महिला एवं पुरुष सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप को लेकर मेरठ के बॉक्सर जोरदार तैयारी में जुटे हैं। नेशनल में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को पहले दिसंबर में लखनऊ में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना अनिवार्य है। स्वर्ण पदक विजेता ही यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल रिंग में उतर सकेंगे।
मेरठ मंडल के खिलाड़ी इस चुनौती को लेकर उत्साहित हैं। पुरुष वर्ग के बॉक्सर 16 से 19 दिसंबर तक और महिला बॉक्सर 21 से 24 दिसंबर तक लखनऊ में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इसके लिए मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज पुरुष वर्ग के जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल और शनिवार को महिला वर्ग के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और हापुड़ के खिलाड़ी इन ट्रायल में हिस्सा लेंगे, जिसके आधार पर मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। कुराली गांव के अंकित चौहान 50 किलोग्राम वर्ग में ट्रायल देंगे। वे चार बार सीनियर नेशनल और दो बार नेशनल खेल चुके हैं, इसलिए उनसे मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। इसी तरह 60 किलोग्राम वर्ग के प्रकाश यादव, जो 2021 के जूनियर और 2022 के यूथ नेशनल में हिस्सा ले चुके हैं, स्टेट में अपनी दावेदारी साबित करने को तैयार हैं।
लालकुर्ती के गौरव चौहान 85 किलोग्राम वर्ग में उतरेंगे। वह पिछले छह वर्षों से बॉक्सिंग कर रहे हैं, दो बार नेशनल खेल चुके हैं और ऑल इंडिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं। महिला वर्ग में भूमि चौधरी 48-51 किलोग्राम में ट्रायल देंगी। वह कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर मेरठ का नाम रोशन कर चुकी हैं और इस बार नेशनल टीम में जगह बनाने को पूरी तरह तैयार हैं।