{"_id":"69d02f087d671a88a103a251","slug":"to-improve-cleanliness-the-jurisdiction-of-inspectors-was-changed-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1150994-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सफाई सुधारने के लिए निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सफाई सुधारने के लिए निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला
विज्ञापन
मेरठ। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने सफाई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं और वार्ड आवंटित किए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि सूरजकुंड वाहन डिपो क्षेत्र में सफाई निरीक्षक नीरज कुमार को कई वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संजय कुमार और प्रमोद सैनी को भी अलग-अलग वार्ड आवंटित किए गए हैं। दिल्ली रोड वाहन डिपो क्षेत्र में कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। ऋषिपाल सिंह, मोनिका सिंह और बिट्टू सिंह को विभिन्न वार्डों की जिम्मेदारी मिली है।
कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्र में विपिन कुमार और प्रवेश कुमार को अलग-अलग वार्डों का प्रभार सौंपा गया है। नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करनी होगी। लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।