फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   To earn money and name, robbers are sitting, read the full news in one click

पैसा और नाम कमाने के लिए बन बैठे लुटेरे, एक क्लिक में पढ़े पूरी खबर

Fri, 16 Jun 2017 03:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 16 Jun 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
To earn money and name, robbers are sitting, read the full news in one click
पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

नाम मनोज और संदीप। दोनों युवक हरदोई और उन्नाव से शहर में नौकरी करने आए थे। एक कपड़े की दुकान और दूसरा डेयरी पर नौकरी करने लगा। इससे काम नहीं चला तो पैसा और नाम कमाने के लिए जरायम में उतर गए। एक माह में पर्स और चेन स्नैचिंग की 10 से ज्यादा वारदात कर डालीं। लेकिन बुधवार रात लूट के दौरान शास्त्रीनगर में धरे गए। 

विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दो बदमाशों मनोज पुत्र राजकुमार निवासी हरदोई हाल पता न्यू अशोकपुरी थाना कंकरखेड़ा और संदीप कश्यप पुत्र गुरुप्रसाद निवासी गांव सिमरी थाना असोहा जिला उन्नाव, हाल पता फूलबाग कॉलोनी थाना नौचंदी को पेश किया। एसपी सिटी के अनुसार बुधवार रात शास्त्रीनगर में इन बाइक सवार बदमाशों ने एक दरोगा की पत्नी से पर्स लूट लिया था। इस दौरान एमपीएस तिराहे पर चेकिंग कर रहे एसओ नौचंदी उमेश चंद पचौरी ने इन दोनों बदमाशों को दबोच लिया था।

विज्ञापन

घर और गांव में नाम हो जाए

To earn money and name, robbers are sitting, read the full news in one click
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी

एसपी सिटी के अनुसार दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे गांव से शहर में पैसा कमाने आए थे। मनोज नौचंदी क्षेत्र में दूध की डेयरी पर तो संदीप कपड़े की दुकान पर नौकरी करने लगा था। लेकिन उससे गुजारा नहीं चल रहा था। फिर घर और गांव में वे मोटा पैसा कमाकर जाना चाहते थे, ताकि वहां उनका नाम हो सके। 

प्लानिंग के साथ वारदात
आरोपियों के अनुसार वे समाचार पत्र में पढ़ते थे कि शहर में किन-किन स्थानों पर लूट की वारदात हो रही हैं और पुलिस कहां कमजोर है। उन्होंने करीब एक माह पहले गढ़ रोड से स्पेलेंडर बाइक चोरी की थी। किसी को शक न हो इसलिए सप्ताह में वह केवल तीन दिन ही शाम को लूट करते थे।

ये वारदात कीं

To earn money and name, robbers are sitting, read the full news in one click
दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

आठ जून को शास्त्रीनगर में महिलाओं से मोबाइल, पर्स, चेन लूट की तीन वारदात कीं
जेल चुंगी के पास दो महिलाओं से पर्स लूटे 
13 जून को शास्त्रीनगर ई ब्लॉक में महिला से पर्स लूटा
दिल्ली रोड बहादुर मोटर्स के सामने महिला से पर्स लूटा। 
गढ़ रोड पर एक ही दिन में तीन महिलाओं से मोबाइल लूटे 
शास्त्रीनगर में दरोगा की पत्नी से पर्स लूटा

फुटेज में हुए थे कैद
ये बदमाश बिना नंबर की बाइक के साथ शहर के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। जांच में सामने आया था कि एक युवक नौचंदी क्षेत्र की एक डेेयरी से निकलकर रात में लूट करता है। पुलिस इनकी तलाश में लगी ही थी कि इस बाइक के साथ दोनों लूट करते धरे गए।

यह हुआ बरामद
बिना नंबर की चोरी की बाइक, एक तमंचा, दो हजार रुपये, भूपेंद्र शर्मा के नाम का आईडी कार्ड, दो मोबाइल।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed