फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   To beat death, Kshitij did yoga at a height of 5950 feet

MEERUT: मौत को मात दे क्षितिज ने 5950 फीट की ऊंचाई पर किया योग, पूरी घटना को जानकर हिल जाएंगे आप

Fri, 28 Oct 2022 03:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 03:19 PM IST
सार

मौत को मात दे क्षितिज ने 5950 फीट की ऊंचाई पर योग किया। दरअसल, हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच पर्वतारोही क्षितिज को मौत छूकर निकल गई।

विज्ञापन
To beat death, Kshitij did yoga at a height of 5950 feet
क्षितिज शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच पर्वतारोही क्षितिज शर्मा को मौत छूकर निकल गई। पर्वतारोहण के दौरान उनके पास आसमान से बिजली गिरी। क्षितिज का हेलमेट टूट गया और सिर के बाल जल गए। कई घंटे तक वे बेहोश पड़े रहे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

विज्ञापन


वहीं होश में आने के बाद लद्दाख में मारखा वैली के पास काम्याका वन पहाड़ पर 5950 फीट की ऊंचाई पर योग किया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। दूसरा रिकॉर्ड उन्होंने 5600 फीट पर वाद्य यंत्र बजाकर बनाया है।
विज्ञापन


मेरठ की गंगा सागर कॉलोनी निवासी पर्वतारोही क्षितिज (22) गुड़गांव की सुशांत यूनिवर्सिटी से एमबीए एविएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। क्षितिज नौ अगस्त को उत्तराखंड, राजस्थान, गाजियाबाद से तीन साथियों संग पर्वतारोहण के लिए लद्दाख पहुंचे। पहले दिन चढ़ाई कर वे बेस कैंप प्रथम निमालिंग पहुंचे। इस बीच मौसम खराब हो गया। एक दिन इंतजार करने के बाद उन्होंने फिर से चढ़ाई शुरू की। बर्फ अधिक होने के बावजूद क्षितिज ने ऊपर चढ़ने का रास्ता बनाया। वह 5,950 फीट की ऊंचाई पर बेस कैंप टू पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gurmeet Ram Rahim: सुकून के 40 दिन, शाही अंदाज में बिता रहा पैरोल, नेता भी ले रहे आशीर्वाद, जानें पूरी दिनचर्या

उन्होंने बताया कि बर्फबारी के दौरान अचानक उनके पास आसमान से बिजली गिरी। साथी उन्हें नहीं खोज पाए। एक घंटे तक वह पहाड़ की दरार में बेहोश पड़े रहे। आधा शरीर बर्फ में धंस गया। होश में आने पर जैसे-तैसे वह हिम्मत जुटाकर बेस कैंप पहुंचे। नीचे उतरने से पहले उन्होंने योगाभ्यास कर पहला रिकार्ड बनाया। इसके बाद वाद्य यंत्र बजाने का रिकॉर्ड बनाया।

यह भी पढ़ें: बिजनौर: मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने सिर में डंडा मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed