Gurmeet Ram Rahim Update: रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिनों का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम में आया डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम शाही अंदाज में पैरोल का समय बिता रहा है।
डेरा प्रमुख को बरनावा आश्रम में आए 14 दिन बीत गए हैं। वह हर रोज पहले की तरह शाही अंदाज में स्टेज लगाकर हाथ में मोर पंखी लिए इंटरनेट पर ऑनलाइन आकर सत्संग करता है। इसके अलावा भजन भी गाता है और अनुयायियों को गुरुमंत्र देता है।
2 of 5
डेरा प्रमुख राम रहीम।
- फोटो : amar ujala
वहीं उसने गुरु गद्दी को लेकर चलीं चर्चाओं पर कहा कि गुरु हम ही थे, हम ही है और हम ही रहेंगे। इसके अलावा यह भी कहा कि हमारी धर्म की बिटिया हनीप्रीत हमारी मुख्य शिष्या है, उसने हनीप्रीत को रूहानी दीदी की पदवी भी दी है।
3 of 5
राम रहीम ने अनुयायियों को दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
ये है डेरा प्रमुख की दिनचर्या
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम प्रतिदिन सुबह चार बजे उठ जाता है, वह रोज दौड़ना, घूमना, पेड़ पौधों की देखभाल व उनकी छटाई भी करता है। साथ ही अपने स्कूल के दोस्तों के साथ करीब डेढ़ घंटे वॉलीवाल भी खेलता है।
4 of 5
बागपत पहुंचा गुरमीत राम रहीम।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद दस बजे से डेढ़ बजे तक इंटरनेट पर ऑनलाइन सत्संग कर गुरुमंत्र देता है। वहीं रात्रि नौ से दस बजे तक इंटरनेट पर ऑनलाइन साध-संगत के प्रश्नों के उत्तर देता है। इसके उपरांत भजन भक्ति कर विश्राम करने चला जाता है। डेरा प्रमुख दिन में फल, दूध के अलावा हल्का भोजन करता है।
5 of 5
बागपत पहुंचा गुरमीत राम रहीम।
- फोटो : amar ujala
नेता भी खूब ले रहे आशीर्वाद
गुरमीत राम रहीम से नेता भी खूब आशीर्वाद ले रहे हैं। बताया गया कि हरियाणा में नेता अन्य लोगों को बुलाकर प्रवचन सुनवा रहे हैं। यही नहीं उनके सामने गुरमीत से आशीर्वाद भी लेते हैं।