फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   To avoid paying the hospital bill, the woman made up a story of robbery

Meerut News: महिला की पोल खुली तो दंग रह गए अफसर, अस्पताल का बिल न चुकाने की वजह से बनाया था ये प्लान

Wed, 21 Dec 2022 04:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
To avoid paying the hospital bill, the woman made up a story of robbery
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल का बिल न चुकाने पड़े, इसके लिए एक महिला ने लूट की कहानी ही बना दी। मेरठ में नौचंदी पुलिस रातभर आरोपी की तलाश करती रही, जब घटना का खुलासा हुआ तो पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने महिला को फटकार लगाई और दोबारा से इस तरह की फर्जी सूचना देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन


नौचंदी थाना प्रभारी दिनेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि जयदेवी नगर निवासी सुमन की पुत्रवधू चार दिन से गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सक ने महिला को दिल्ली रेफर करने की बात कहते हुए 25 हजार रुपये का बकाया बिल जमा करने को कहा। अस्पताल का बिल न चुकाना पड़े, इसके लिए महिला ने 1.20 लाख रुपये लूट की फर्जी सूचना फ्लेश कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला के बयानों में अंतर पाया। जांच में सामने आया कि लूट की वारदात फर्जी है।
विज्ञापन


यह थी महिला की कहानी  
जयदेवी नगर निवासी सुमन ने सोमवार आधी रात में कंट्रोल रूम को सूचना दी कि वह अस्पताल से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। जब वह नई सड़क के पास पहुंची तो ई-रिक्शा चालक ने उससे 1.20 लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव

उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि अस्पताल में उसकी बेटी भर्ती है। वह पति को अस्पताल में छोड़कर घर जा रही थी। अस्पताल का बिल जमा करने के लिए उसके पास 1.20 लाख रुपये थे, जिन्हें ई-रिक्शा चालक लूटकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: ठंड से छूटी कंपकंपी: कोहरे ने किया परेशान, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, पांच डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed