फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tired of illness, a municipal corporation employee committed suicide

नगर निगम कर्मचारी ने की बीमारी से तंग आकर की खुदकुशी

Wed, 03 Sep 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tired of illness, a municipal corporation employee committed suicide

विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोनू कर्दम (35) ने मकान में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक वह मस्तिष्क की बीमारी से परेशान था, इसी वजह से उसने खुदकुशी की।

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे साईं मंदिर के पास सोनू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे में उसकी नौकरी लगी थी। वह काफी वक्त से बीमार चल रहा था। उसके मस्तिष्क का इलाज चल रहा है। मंगलवार दोपहर को उसकी पत्नी मोनिका दवा लेने के लिए अस्पताल गई थी। तभी उसने घर में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंची पत्नी ने शव को लटके देखा तो चीख पुकार मच गई। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे विवेक, माही और अभि हैं। सिविल लाइन सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि शव मोर्चरी भेज दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की ओर कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed