{"_id":"67cb4e3036c86111260ac6f4","slug":"tips-given-to-students-to-stay-physically-and-mentally-healthy-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107363-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के दिए टिप्स
विज्ञापन
सरधना। महिला दिवस के परिपेक्ष्य में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित महावीर विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि विश्वविद्यालय की छात्राएं नारी शक्ति वूमन एंपावर एनजीओ का साथ मिलने से पहले से ज्यादा दिमागी और शारीरिक तौर पर मजबूत हुई हैं।
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान एनजीओ की संस्थापक एवं अध्यक्ष शोभा चौधरी के नेतृत्व में साधना तोमर और राकेश सिसोदिया ने छात्राओं को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करवाई। छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए गुर सिखाए। शोभा चौधरी ने छात्राओं को सामाजिक और आर्थिक तौर पर दिमागी रूप से कैसे मजबूत रहा जाए, इसका मंत्र दिया।
छात्राओं को बताया कि किसी भी लड़ाई को जीतने के लिए आपका मानसिक तौर पर मजबूत होना बहुत आवश्यक है। इसलिए छात्राओं को खुद की न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। शुक्रवार को कार्यक्रम के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें महावीर विश्वविद्यालय की नाट्य संस्था से जुड़ी छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण पर नाटक प्रस्तुत कर नारी की आन, बान और शान का परिचय दिया। महावीर कविता मंचन से जुड़ी छात्राओं ने नारी शक्ति पर कविता सुनाकर माहौल में जोश भर दिया। इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन शीतल कौशिक ने शोभा चौधरी का आभार व्यक्त किया।