{"_id":"69a45da3cacb4a74ee042e38","slug":"tight-security-arrangements-for-takht-yatra-in-bijauli-flag-march-taken-out-meerut-news-c-73-1-smrt1029-106505-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजौली में तख्त यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, फ्लैग मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजौली में तख्त यात्रा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम, फ्लैग मार्च निकाला
Sun, 01 Mar 2026 09:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 01 Mar 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा के गांव बिजौली में फ्लैग मार्च करती पुलिस (पुलिस)
संवाद न्यूज़ एजेंसी
खरखौदा। गांव बिजौली में निकलने वाली तख्त यात्रा को लेकर खरखौदा पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला। पंचायत घर पर एक बैठक की और ग्रामीणों ने इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। यात्रा के चलते गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
बैठक में पहुंचे सीओ को किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही इस परंपरा को सभी ग्रामीण शांति व सौहार्दपूर्ण निभाएं। हालांकि तख्त यात्रा को लेकर गांव में अतिरिक्त बल पुलिस तैनात किया जाएगा। कोई भी ग्रामीण किसी भी मामले में कोई अफवाह न फैलाए जिससे गांव का माहौल बिगड़े। यदि किसी भी ग्रामीण को कोई समस्या या परेशानी है तो उसको लेकर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
इसलिए निकालते हैं तख्त यात्रा
ग्रामीणों के अनुसार सैकड़ों वर्ष पहले गांव में आई आपदाओं को लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही युवकों को नुकीले औजारों से बेधकर उन्हें देवीय वस्त्र पहनकर तख्त पर सवार कर यात्रा निकली थी। ग्रामीण आज भी उसी परंपरा को निभाते आ रहे हैं तथा अब एक तख्त के स्थान पर अलग-अलग मोहल्ले से तख्त निकल जाते हैं। इस अनूठी परंपरा में हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम समाज का भी सहयोग रहता है। यह यात्रा होली पर रंग खेलने के बाद निकल जाती है। बैंड बाजा के साथ अलग-अलग मोहल्लों से निकलने वाली इस यात्रा में गांव के नवयुवक तलवारबाजी व अन्य करतब दिखाते हैं।