फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ticket race in BJP from regional office to Lucknow

Meerut News: भाजपा में क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर लखनऊ तक टिकट की दौड़

Thu, 08 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Ticket race in BJP from regional office to Lucknow
भाजपा में क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर लखनऊ तक टिकट की दौड़
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा में क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर लखनऊ तक टिकट के लिए दौड़ शुरू हो गई है। संघ के पदाधिकारियों के यहां दावेदार सिफारिश लगा रहे हैं। महापौर पद के लिए बुधवार तक 25 से अधिक आवेदन महानगर अध्यक्ष के पास आ चुके हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत की 15 सीटों के लिए 80 से अधिक आवेदन जिलाध्यक्ष के पास पहुंच चुके हैं।
भाजपा में महापौर पद के लिए आवेदन करने वालों की सूची सबसे लंबी है। बुधवार को दूसरे दिन तक 25 लोगों ने महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल को अपना आवेदन पत्र दे दिया। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए जिलाध्यक्ष विमल शर्मा के पास 80 के करीब आवेदन किए जा चुके हैं। महापौर सीट पर टिकट पाने के लिए मेरठ से लखनऊ और दिल्ली तक नेताओं का साधने का काम शुरू हो गया है। भाजपा में संघ के पदाधिकारियों की टिकट में खास भूमिका रहती है, इसलिए संघ के पदाधिकारियों के यहां भी सिफारिशों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इन्होंने किया आवेदन
बुधवार को विनय प्रधान ने महानगर अध्यक्ष सिंघल को आवेदन दिया। शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ. धनपाल सिंह, महानगर ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव प्रधान, पूर्व पार्षद सुनीता सैनी, प्रवीण भड़ाना और डॉ. राजकुमार बजाज आदि ने आवेदन कर दावेदारी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों महापौर की सीटों पर जीतेगी भाजपा : मोहित बेनीवाल
पश्चिम की बात करें तो यहां पर महापौर की चार, नगर पालिका की 58 और नगर पंचायत की 88 सीटें हैं। इस समय भाजपा के तीन महापौर हैं, मेरठ सीट पिछली बार भाजपा हार गई थी। नगर पालिका में 16 अध्यक्ष भाजपा के हैं, नगर पंचायत में 14 अध्यक्ष भाजपा के हैं। पश्चिम की सभी 150 सीटों में से भाजपा के पास फिलहाल 33 सीटें हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का कहना है कि इस बार भाजपा महापौर की चारों सीटों मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद में जीत हासिल करेगी। नगर पंचायत नगर पालिका में पूर्व की गलतियों से सबक लेते हुए पिछली बार से अधिक सीट जीतेंगे। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्य जनता के बीच लेकर जाएंगे, जिस तरह लोगों ने विधानसभा में आशीर्वाद दिया, उसी तरह से जनता निकाय चुनावों में भी भाजपा को जिताएगी।

गुर्जर समाज ने की महापौर टिकट के लिए दावेदारी
गुर्जर समाज के लोगों ने बुधवार को भाजपा के पदाधिकारियों से मिलकर महापौर सीट पर समाज का प्रत्याशी उतारने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब भी समाज को टिकट मिला तभी भाजपा को जीत मिली। भाजपा के सबसे पहले मेयर गुर्जर समाज से सुशील गुर्जर बने। उनके बाद उनकी पत्नी मधु गुर्जर को टिकट दिया गया। उन्होंने भी जीत हासिल की। उनके कार्यों के कारण ही अगला चुनाव भी भाजपा जीती। पदाधिकारियों से मिलने वालों में नरेश गुर्जर, विनय प्रधान, योगेश प्रधान, प्रवेश गुमी, देवेंद्र गुर्जर, अंकुर मुखिया, रोबिन गुर्जर, मोहन किनौनी शामिल रहे। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल का कहना है कि वे बाहर होने की वजह से प्रतिनिधिमंडल के साथ नहीं जा पाए, समाज की मांग सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed