{"_id":"5ae9a6f74f1c1b3a0b8b7b4f","slug":"thunderstorms-in-many-districts-of-west-up-death-of-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफान, पेड़ गिरने से एक बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफान, पेड़ गिरने से एक बच्ची की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 02 May 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
आंधी से पेड़ गिरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी के कई शहरों में बुधवार को तेज आंधी-तूफान आने से एक नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। इसके अलावा हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जबकि कई जगह पेड़ गिरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के भीतर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
बता दें कि सहारनपुर के बिहारीगढ़ में भारी आंधी-तूफान आने से एक पेड़ के नीचे दबकर बालिका (वंशिका) की मौत हो गई। उधर, बागपत जिले में भी भारी आंधी-तूफान आने से कई पेड़ गिर गए। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बिजनौर और शामली जनपदों में भी तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आया है। इससे किसानों को भी झटका लगा है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/