{"_id":"6a3027e8fc42df79d4002075","slug":"three-youths-injured-in-road-accident-driver-in-critical-condition-meerut-news-c-72-1-mct1002-154774-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में तीन युवक घायल, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में तीन युवक घायल, चालक की हालत गंभीर
विज्ञापन
अंधेरे में बाइक गड्ढे में गिरने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में रविवार रात दिल्ली रोड पर रेलवे फाटक के पास हुए सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने से यह दुर्घटना हुई। घायलों में बाइक चालक शाकिब की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मोदीनगर निवासी तीनों युवक परतापुर पुल की मरम्मत के कारण लगे जाम से बचने के लिए शॉर्टकट ले रहे थे। वे मेरठ से सामान लेकर पतला निवाड़ी गांव जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण चालक गड्ढे को देख नहीं पाया। बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी और तीनों युवक सड़क पर घिसटते चले गए। शाकिब के सिर में गंभीर चोटें और पसलियों में फ्रैक्चर आया है। आसिफ और यूनुस को भी चोटें लगी हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
लोगों में रोष
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक के पास यह गड्ढा लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। पहले भी कई वाहन चालक यहां हादसे का शिकार हो चुके हैं। संबंधित विभाग ने अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई है। क्षेत्रवासियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की मांग की है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -