{"_id":"63f8ca3aeec21c6093052303","slug":"three-youths-beat-up-outpost-incharge-and-constable-in-ganganagar-of-meerut-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में चौकी इंचार्ज और सिपाही को पीटा, चाय की दुकान पर हुआ था विवाद, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में चौकी इंचार्ज और सिपाही को पीटा, चाय की दुकान पर हुआ था विवाद, ये है पूरा मामला
Fri, 24 Feb 2023 08:02 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Feb 2023 08:02 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ में कार सवार तीन युवकों ने चौकी इंचार्ज और सिपाही के साथ मारपीट की। बताया गया कि चाय की दुकान पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में गंगानगर डिवाइडर रोड पर कार सवार तीन युवकों ने रजपुरा चौकी इंचार्ज सवित कुमार और सिपाही गौरीशंकर के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चाय की दुकान पर विवाद के बाद यह घटना हुई।
विज्ञापन
डिवाइडर रोड पर साईं मंदिर के पास में चाय की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे रजपुरा चौकी इंचार्ज सवित कुमार और सिपाही कंप्यूटर ऑपरेटर गौरीशंकर चाय पीने गए थे। बताया जा रहा है कि कार सवार तीन युवक पहुंचे और कार उनके आगे लगा दी। सवित कुमार ने कार हटाने के लिए कहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। चौकी इंचार्ज ने थाने पर मामले की जानकारी दी। बाद में पुलिस आरोपियों को कार सहित थाने ले आई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मौत के आगे जिंदगी के लिए कराहते रहे मजदूर, तड़प-तड़पकर सात ने तोड़ा दम, हादसे से दहल उठा पूरा शहर
विज्ञापन
आरोपियों में प्रिंस भाटी निवासी जेएफ ब्लॉक गंगानगर, अजय भाटी निवासी प्रवेश बिहार, मेडिकल और अंकित भड़ाना निवासी चिरचिटा थाना बिनौली बागपत शामिल है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अभद्रता मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक तस्वीरें: तेज धमाके के साथ फटा बॉयलर, चंद मिनटों में बिल्डिंग जमींदोज, मलबे में दबकर सात लोगों की मौत